खरगोन। कसरावद में सावन के आखिरी सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर कसरावद के बाजार में तैयारियां पूरी है और दुकानों पर राखियां सजी हुई है। बहनें भी अपने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधने के लिए खरीददारी करती नजर आ रही है कसरावद के बाजारों में भी राखी की दुकानें सजी है। जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए हर तरह की राखी उपलब्ध है। दुकानों पर 10 रुपए से लेकर 100 रुपए तक कीमत वाली राखी मौजूद है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां, म्यूजिक लाइट वाली इलेक्ट्रॉनिक राखियां, कार्टून हीरो राखियां भी आ रही हैं इस के अलावा मिष्ठान भंडार की दुकानें भी कहीं प्रकार की मिठाइयों से सजी नजर आ रही है।