खरगोन। आज ब्रह्माकुमारी संस्थान कसरावद की बहनों द्वारा सब जेल कसरावद में निरुद्ध सभी बंदियों और पदस्थ कर्मचारियों को राखी बांधकर, रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन की भेंट में खर्ची के रूप में बंदी भाइयों से दुर्गुणों को त्यागने का संकल्प लिया कार्यक्रम के दौरान बंदियों में प्रसन्नता दिखाई दिए।
कार्यक्रम में जेलर धर्मवीर सिंह उमरैया, जेल पीएलवी अकील ख़ान, निहारिका आर्य प्रहरी एवं सभी जेल स्टाफ़ उपस्थित रहे।
आवश्यक सूचना
जेलर धर्मवीर ने अवगत कराया कि जेल विभाग के आदेशुनसार, प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी जेल में निरूद्ध बंदियों की बहनों को जेल में आकर बंदियों से प्रत्यक्ष मुलाक़ात कर , उनको राखी बांधने की अनुमति दी गई है । जेलर द्वारा बंदियों के सभी परिजनों से अपील की है कि वे बहनों को जेल में बंदियों को राखी बांधने हेतु सुरक्षित रूप से लेकर आएँ और मुलाक़ात उपरांत सुरक्षित रूप से वापस लेकर जायें।
नोट- बहनें केवल राखी लेकर आयें, पूजा की थाली की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा की जाएगी। विशेष निवेदन है कि बहनें कोई भी प्रतिबंधित सामग्री जैसे -मोबाइल, घड़ी, गुटखा, तंबाकू, अन्य नशीले पदार्थ, मिठाई या कोई भी खाद्य सामग्री लेकर ना आयें।