नीमच। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्र ने जेल अधीक्षक व्हाय के मांझी के साथ कनावटी जेल में किया वृक्षारोपण किया। साथ ही जेल अधीक्षक व्हाय के मांझी ने कलेक्टर को जेल का भ्रमण कराया। कलेक्टर ने जेल का निरीक्षण कर जेल में बंद कैदियों से चर्चा की। महिला कैदियों से भी मुलाकात कर जेल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई की व्यवस्था के बारे पूछा। साथ ही रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में जेल के कैदियों से मिलने आने वाले के लिए समय भी सुबह 8 से दोपहर 3.30 बजे तक कर दिया है। ताकि बाहर से आई हुई बहनों ( परिवार) अपने भाईयों को राखी बंधवा सके। कलेक्टर ने पौधा रोप उपस्थितों को सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया।