BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 2:24 pm
KHABAR : इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह बुरहानपुर पहुंचे, कर्मचारी संगठन ने रेस्ट हाउस में किया स्वागत, अतिशेष शिक्षकों की समस्या से कराया अवगत, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बुरहानपुर पहुंचे। वह यहां दौरे पर आए हैं और अफसरों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इससे पहले वह रेणुका स्थित रेस्ट हाउस पहुंचे। जहां कर्मचारी संगठन की ओर से उनका स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें अतिशेष शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया। रेस्ट हाउस में कलेक्टर भव्या मित्तल, एडीएम वीर सिंह चौहान, जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।


इस दौरान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित ने संभागायुक्त दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि सरकारी स्कूलों के अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रकिया की जा रही है, लेकिन इसमें कई खामियां हैं। पोर्टल पर जानकारी अपडेट किए बिना ही काउंसिलिंग की जा रही है। ऐसे कर्मचारी जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनका स्थानांतरण हो चुका है पहले उनके नाम हटाए जाएं।


इस दौरान नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के जिलाध्यक्ष अनिल बाविस्कर, शिक्षक कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौकसे, नेशनल मूवमेंट ऑफ वर्ल्ड पेंशन स्कीम के जिला संयोजक विजय राठौड़, कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव ठाकुर हेमंत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


संभागायुक्त ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए रवाना
संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर भव्या मित्तल सहित अन्य अफसरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि वह अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE