BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 2:50 pm
KHABAR : आधार कार्ड केंद्र संचालक पर फूटा लोगों का गुस्सा, संचालक की मनमानी के खिलाफ की नारेबाजी, मुख्य रोड पर किया चक्काजाम, पढे़ खबर 

Share On:-

निवाड़ी। जिले के पृथ्वीपुर के आधार सेंटर पर आधार कार्ड न बनने से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। नाराज लोगों ने आधार केंद्र संचालक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आधार कार्ड नहीं बनाने के आरोप लगाये। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया।


लोगों ने मुख्य सड़क पर चक्काजाम किया
निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील की बुधवार सुबह हंगामेदार रही। यहां आधार कार्ड सेंटर पर आधार कार्ड बनवाने और आधार कार्ड अपडेट करवाने गए लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब न तो उनके आधार कार्ड बने और न ही आधार कार्ड अपडेट किये गये। इसके बाद मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया और लोगों ने सामूहिक रूप से पृथ्वीपुर तहसील के पास मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया।


पुलिस ने जाम रोड खुलवाया
केंद्र पर आये लोगों ने आधार केंद्र संचालक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की और मनमानी के आरोप लगाये। वही जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पृथ्वीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित लोगों से चर्चा की। पुलिस के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। थाना प्रभारी पंकज मुदगल ने बताया की स्थिती कंट्रोल में है और पुलिस ने जाम खुलवा दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE