BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 4:00 pm
KHABAR : सड़कों पर अन्नदाता, मूंग की फसल का भुगतान नहीं किए जाने से किसान नाराज, नेशनल हाईवे किया जाम, पढे़ खबर 

Share On:-

बरेली। रायसेन जिले के बरेली क्षेत्र के किसानों को मूंग की फसल तुलवाए करीब डेढ़ माह हो चुका है, लेकिन आज तक किसानों के खाते में पैसा नहीं आने से और समय पर डीएपी (खाद), यूरिया न मिलने से किसान नाराज हैं। इस नाराजगी के साथ के किसानों ने बरेली के राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर जाम लगा दिया। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार अंबर पंथी, बरेली थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने पहुंचे और किसानों को समझाइश दी।


तहसीलदार ने आला अधिकारियों से कॉल पर किसानों की बात करवाई। अधिकारी ने साथ ही जल्द ही लगभग 60 करोड़ रुपए क्षेत्र के किसानों के खाते में आने की बात कही और जल्द से जल्द किसानों के भुगतान का लिखित आश्वासन भी दिया। जब जाकर किसानों ने चक्का जाम समाप्त किया। वहीं किसानों ने मौके पर ही तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। जल्द ही खातों में पैसा न आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।


किसानों ने बताया कि उन्हें धान की फसल के लिए जो लागत की आवश्यकता होती थी, वह मूंग की फसल को बेचकर पूर्ति होती थी। आज चाहे लेबर को पेमेंट देना हो या अन्य वाहनों के लागत लगती हो, उनके लिए किसान परेशान है। साथ ही किसानों ने बताया कि उन्हें समय पर डीएपी, यूरिया भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। डीएपी-यूरिया के लिए भी दर-दर भटक रहे हैं और सुबह से शाम दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। इन सभी समस्याओं से परेशान होकर किसानों चक्काजाम किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE