नीमच। मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आभासी रूप से देश के पहले पूर्णतया स्वदेशी निर्मित व मध्य प्रदेश के पहले कंटीन्यूअस टेक्नोलॉजी टायर पायरोलाइसिस ऑयल प्लांट मालवा पेट्रोल प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा नीमच का उद्घाटन एवं आराध्य श्री राम की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष चोपड़ा उपस्थित रहे।