BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 5:58 pm
NEWS : रोजगार सहायता शिविर का आयोजन, जिला कलेक्टर ने किया अवलोकन, 1284 युवाओं को रोजगार के प्रारंभिक अवसर प्रदान किए गए, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला रोजगार कार्यालय, चित्तौड़गढ़ द्वारा बुधवार को एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर, ग्रामीण हाट बाजार, कीरखेडा, चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 1600 आशार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 1284 आशार्थियों को रोजगार के प्रारंभिक अवसर प्रदान किए गए। जिला रोजगार अधिकारी राहुल देव सिंह ने बताया कि शिविर में लगभग 20 नियोजकों ने भाग लिया। इनके द्वारा उपस्थित बेरोजगार आशार्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही रिलेशनशिप मैनेजर, फील्ड ऑफीसर, सुरक्षा प्रहरी, सुपरवाइजर, ऑपरेटर, अकुशलकर्मकार एवं आईटीआई तकनीशियन, फाइनेंस, कृषि, रिटेल मार्केटिंग, विनिर्माण क्षेत्र, ऑटोमोबाइल, बीमा सलाहकार इत्यादि के पद पर रोजगार के प्रारम्भिक अवसर प्रदान किए गए।


जिला कलक्टर आलोक रंजन ने रोजगार सहायता शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और आशार्थियों से बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मुझे प्रसन्नता है कि इसमें हज़ार से ज्यादा प्रतिभागी तथा 20 से अधिक कंपनियां भाग ले रही है। यहां स्थानीय उद्योगों का भी प्रतिनिधित्व देखने को मिल रहा है। साथ ही, राजकीय आईटीआई के प्रतिनिधि भी युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक कोर्सेज करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं । इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस प्रकार के रोजगार मेलों का लाभ उठाने तथा रोजगार हेतु जिला रोजगार कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन करवाने का आह्वान किया। तत्पश्चात जिला कलक्टर ने ग्रामीण हाट बाजार का अवलोकन किया।


इस अवसर पर कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला, सहायक निदेशक जिला उद्योग केन्द्र मोहित सिंह शेखावत, रोजगार कार्यालय के राजमल शर्मा, श्याम प्रजापत, पीयूष गांधी, संतोष सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE