नीमच। पिछले ही सप्ताह नीमच ज़िले को यह उपलब्धि मिली है कि, नीमच के विधायक माननीय दिलीप सिंह परिहार को मध्य प्रदेश क्रषि समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया , इस खबर को सुनते ही राजपूत समाज के सभी संगठनों ने विधायक जी को बधाई प्रेषित की एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की पूरी टीम ने विधायक महोदय का साफ़ व माला पहना कर स्वागत किया एवं बधाइयाँ दी।
गर्व की बात है चौथी बार नीमच से विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अ. भा. क्ष. महासभा नीमच ज़िले में वरिष्ठ संरक्षक पद पर नियुक्ति भी स्वीकार कर समाज को आगे बढ़ाने हेतु तुरंत एक बैठक ली जिसमे ठाकुर रणजीत सिंह तोमर ( रंजन स्वामी ) भी आशीर्वाद देने उपस्थित हुए।
इस बैठक में सभी समाज जन के साथ विचार विमर्श कर समाज उत्थान, हर परिवार को शिक्षित, युवाओं के रोज़गार एवं कुरीतिओं को ख़त्म करने के विषय पर चर्चा कर मुख्य कदम उठाने का प्रताव रखा , अब बहुत जल्द ही यह संगठन तहसील स्तर पर कार्यकारिणी गठित करेगा। राजपूत समाज के समस्त परिवारों से हम आवाहन करते है कि जो भी इस मुहिम से जुड़ने चाहता है कृपया नीमच ज़िला अध्यक्ष कूँ हिम्मत सिंह से संपर्क करे।
इस बैठक के दौरान कुछ नियुक्तियाँ भी की गई , ज़िला वरिष्ठ संरक्षक ठा दिलीप सिंह परिहार ( विधायक महोदय नीमच ), ज़िला महामंत्री ठा दशरथ सिंह राठौड ( रामनगर ), ज़िला संयोजक कूँ धर्मवीर सिंह चौहान (डीपी सिंह), कार्यकारिणी सदस्य ठा उदयराज सिंह शक्तावत ( मोरवन)।
इस कार्यक्रम के दौरान समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे इसमें आदरणीय ठा राकेश सिंह नेमावर , ठा. रणजीत सिंह तंवर , ठा लोकेंद्र सिंह शक्तावत , कूँ चौतन्य सिंह बसेड़ी भाटी, कूँ जितेंद्र सिंह शक्तावत , कूँ विवेक सिंह चौहान , कूँ संदीप सिंह पाँवर, कुं कारण सिंह आक्या , कूँ वीरेंद्र सिंह सिसोदिया , कूँ महेंद्र सिंह सिसोदिया, कूँ नरेंद्र सिंह दारूखेड़ा एवं कई समाज जन उपस्थित रहे।