चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने जयपुर राजभवन में नवनियुक्त राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े से ओपचारिक भेंट की। उन्होंने राजस्थान के राज्यपाल बनने पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक आक्या ने राज्यपाल बागडे को श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद देते हुए उनसे प्रसिद्ध सांवलियाजी मंदिर के दर्शन व विश्व विख्यात चित्तौड़गढ़ दूर्ग भ्रमण हेतु चित्तौडगढ़ आने का न्योता दिया।