BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 7:27 pm
KHABAR : नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था कृति ने किया जन्माष्टमी के अवसर पर कवि गोष्ठी का आयोजन, काव्य फुहारों की हुई वर्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था कृति द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर जाजूजी  की बगीची में आयोजित कवि गोष्ठी में भेरुलाल सोनी मनासा ने अपने काव्य पाठ का प्रारम्भ कृष्ण स्तुति से करते हुए कहा कि झूमा झटकी मे म्हारो मोतियाँ वालों हार टूट गयो./ इमे म्हारी कई गलती साँवरा जो तू रूठ ग्यो। इसके पश्चात् आपने जीवन की उलझनों पर प्रस्तुत कविता कुछ यूँ प्रस्तुत की - हमने भी लिखें हैं प्रेम गीत. पर बूढ़े हाथों मे गुलाब कौन देखता हैं/ हवाओं से महरूम रह जायेंगे वो घर जिनमें खिड़किया नहीं होती। कवि सम्मेलनों के आयोजनों में कवि धर्म भूलने पर आपने अपने मुक्तकों के माध्यम से तीखा व्यंग किया। किशोर जेबरिया ने अपनी कविता के माध्यम से बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि - यही कहीं बस यूहीं  शुरू हुई थी जिंदगी/सर्दी गर्मी मे उन्ही खपरेलों से धुप का टुकड़ा घर मे आ जाता था / घरों को फूल पत्तीयो से सजा कर  बना लेते थे बगीचा। धर्मेन्द्र शर्मा ‘सदा’ ने देशप्रेम पर आधारित अपनी कविता प्रस्तुत करते हुए अपनी रचना -उठ मुसाफिर जाग सुबह देखती हैं रास्ता/.अब चल  पड़ो तुम राह पर तुम्हे वतन का वास्ता/ अंगार पर चल कर श्रंगार करना है तुम्हे देश का/ प्रस्तुत की। देश में नारी अपमान की बढ़ रही घटनाओं पर व्यथित धर्मेन्द्र शर्मा का कवि मन कहता है - सजल नेत्र द्रोपदी अब कृष्ण को निहारती / सुप्त हैं सब आर्यजन धन के इस बाजार मे अब कर्म हैं पुकारता। कैलाश चंद्र सेन ने सामाजिक विषमताओं पर अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए कहा कि - चार कंधे नसीब नही वह अपनी मां की लाश कंधो पर ढो रहा/ मै कैसे लिख दूँ विकास हो रहा हैं. संस्था के अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ ने श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर अपने विचार व्यक्त करने  के पश्चात् अपनी कविता के माध्यम से कहा कि - है बहुत कुछ पास फिर भी कुछ भी नहीं हैं / यह  जीवन अनिश्चित हैं ये माना/जितने भी हो मीठे पल सब धुंधला जाते हैं / बहुत दिन  यारों ज़ब संवाद नहीं होता। कवि गोष्ठी का संचालन ओमप्रकाश चौधरी ने किया व आभार भारत जाजू ने व्यक्त किया। कवि गोष्ठी में मनोहरसिंह लोढ़ा, रघुनंदन पाराशर , विनोद  शर्मा , नरेंद्र पोरवाल, डॉ. राजेंद्र जायसवाल , शरद पाटीदार इन्जिनियर  एसोसिएशन अध्यक्ष श्री टांक , सत्येन्द्रसिंह राठोर ,गणेश खंडेलवाल ,सहित बड़ी संख्या में सुधि श्रोता उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE