चित्तौडगढ। मौसमी बिमारीयो की रोकथाम हेतु विभाग प्रतिदिन घर- घर सर्वे कर आमजन को रोग के प्रति जागरूक कर रहा है। चिकित्सा विभाग की टीमे लगातार सर्वे कार्य कर रही है। जिले में 284 टीमो द्वारा 54493 घरो का सर्वे किया गया है। सर्वे में 50163 कुलरो व 40168 परिन्डो, 29339 बर्तनो व 11172 गमलो में भरे अनुपयोगी पानी को खाली करवाये गये है। 139 जगह गम्बुशिया डाली गई है। 1,07,105 मटको एंव 23338 फ्रीज की ट्रे को टीमो द्वारा उपचारित करते हुए खाली करवाई गई है।
डॉ ताराचन्द गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वर्षा के कारण जलभराव से मच्छरो के प्रजनन स्थलो को नष्ट किया जाना आवश्यक है। रोगो की रोकथाम के लिये वार्ड अनुसार कार्ययोजना के अनुरूप नगर परिषद् को प्रतिदिन सांयकाल में फोगिग करवाये जाने हेतु पत्र लिखा गया है। सर्वे के माध्यम से आमजन को आस पास साफ-सफाई रखने की स्वास्थ्य शिक्षा दी जा रही है। एन्टीलार्वल एंव एन्टी एडल्ट, सोर्स रिडक्शन की गतिविधियो का प्रति सत्यापन जिला एंव खण्ड स्तरीय अधिकारीयो के द्वारा किया जा रहा है। उन्होने बताया कि दवाओ की उपलब्धता एंव मुख्यालय पर चिकित्सको को ठहराव हेतु निर्देशित किया गया है।
डॉ मुकेश विजय वर्गीय उप मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया की मच्छरजनित बिमारीयो डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया एंव अन्य स्क्रब टॉयफस, स्वाईन फ्लू की प्रभावी रोकथाम के लिये जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आरआरटी टीमो का गठन किया गया है। दैनिक रिपोर्ट खण्ड स्तर से जिला स्तर पर संकलित कर राज्य स्तर पर प्रेषित की जा रही है।