खाचरौद। एक ओर सरकार गांव से गांव को जोड़ने और शिक्षा को सुलभ बनाने और की बात तो कर रहे है किन्तु इनके बड़े बड़े दावे धरातल पर खोखले साबित हो रहे है, वर्तमान में चापाखेड़ा से डूमाहेड़ा तक का लगभग 2 किलोमीटर रोड जो काफी खराब हो चुका है, ओर वर्तमान में बारिश का समय है ऐसे में इस रास्ते पर वाहन तो ठीक पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, इस रोड को लेकर विद्यार्थी ओर ग्रामीणजन काफी समय से परेशान है, ओर कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ साथ आला अधिकारियों के भी चक्कर लगा चुके है किन्तु अभी तक समस्या का कोई समाधान नही हो पाया है। वर्तमान में भी हालात ऐसे है कि बारिश में तो पैदल भी चल पाना सम्भव नही है, छात्र छात्रा जो इस खराब रास्ते से पड़ने आते है उन्होंने बताया कि इस खराब रास्ते के कारण कई छात्रों ने पढ़ाई छोड़ दी है क्यो इस रास्ते पर बारिश के समय मे तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।