खरगोन। जिले के भगवानपुरा क्षेत्र में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सर्वाधिक बारिश रिकार्ड की गई अभी तक 559 एमएम बारिश हो चुकी है भगवानपुर क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही तेज बारिश से नदी नाले ऊफान पर आए हैं तो वही अच्छी बारिश से सूख रही कपास सोयाबीन मूंग आदि की फसलों को जीवनदान भी मिला है भादो माह में तेज बारिश का कर्मजारी है रविवार को पीपलझोपा सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हुआ जो देश शाम तक चलता रहा वहीं प्रशासन ने भी भारी बारिश को लेकर क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही सिरवेल महादेव का प्रसिद्ध झरना भी लबालब होकर गिर रहा है यहां ऊपरी इलाकों में हुई जबरदस्त बारिश से प्राकृतिक झरना अपने रौद्र रूप में गिरने लगा है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है बता दे कि पिछले 24 घंटे में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई है और अभी तक कुल 559 में बारिश कारी 22 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है जो गत वर्ष की तुलना में अधिक है आने वाले दो-तीन दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।