देवास। जिले की पीपलरावां नगर परिषद के 10 पार्षद कलेक्टर पहुंचे। जहा उन्होंने कलेक्टर ऋषव गुप्ता से नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। आवेदन देने वाले पार्षदों में दो निर्दलीय सात भाजपा और एक बसपा के पार्षद थे।पार्षदों ने आवेदन में उल्लेख करते हुए बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष ने 12 अगस्त 2022 को चार्ज ग्रहण किया है तब से आज दिनांक तक परिषद में 250 से अधिक प्रस्ताव लाए गए इनमें से 50 प्रस्ताव पर भी काम नहीं हुआ। नियमानुसार हर दो महीने में एक बार परिषद की बैठक आयोजित होना चाहिए, लेकिन 11 मार्च 2024 से विशेष सम्मेलन के बाद आज तक सम्मेलन नहीं हुआ।इन दो साल में हमें हमारे वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं दिखा है। हमारे जनहितैषी विकास कार्यों में बहुत सारी बाधाएं आ रही है। इस वजह से उनने विश्वास खो दिया है। हम उनके लिए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कलेक्टर साहब को आवेदन देने आए थे। मामले को लेकर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि पीपलरावा नगर पंचायत से 10 पार्षदजन आए थे। उन्होंने परिषद के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करने कि लिए एक प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्ताव के आधार पर यहां से निर्देश सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सीएमओ पीपलरावां को भेजे जाएंगे। वह वहां पर पार्षद दल की बैठक करवाए और प्रस्ताव पर आगामी कार्रवाई करेंगे।