मनासा। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जुआ सट्टा की धरपकड हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, नवल सिंह सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक एसके यादव के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस द्वारा कस्बा मनासा से 11 आरोपियों के विरुध्द कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया गया।
थाना मनासा पुलिस द्वारा ग्राम मालाहेड़ा में तीन अलग- अलग स्थानांे पर संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपी भरत पिता श्रीराम आगर जाति माहेश्वरी उम्र 45 साल निवासी गांधी चौक मनासा, प्रहलाद पिता रामेश्वर प्रजापत उम्र 35 साल निवासी राम मोहल्ला मनासा, जाकीर हुसैन पिता चांद मोहम्मद उम्र 56 साल निवासी मनासा, नागेश पिता देवीलाल खाती उम्र 44 साल निवासी मालवीय मोहल्ला कुकडेश्वर, आरोपी मुन्नवर पिता मोहम्मद सिद्दिक जाति पठान उम्र 40 साल निवासी खड़ा शेर गली मनासा, रवि पिता रमेशनाथ जाति नाथ योगी उम्र 32 साल निवासी मस्जिद वाली गली रामपुरा नाका मनासा, जयसिंह पिता किशनलाल रावत उम्र 35 साल निवासी कचौली आरोपी सलीम मेवाती पिता नन्हे खाँ मेव उम्र 50 साल निवासी वार्ड नं. 03 मस्जिद वाली गली मनासा, लाला उर्फ प्रेमचंद्र मेघवाल उम्र 35 साल निवासी खड़ा शेर गली मनासा, आशीष पिता रामचंद्र महाजन उम्र 44 साल निवासी अक्षत नगर के सामने मुंगड़ कॉलोनी मनासा, मोहम्मद उमर पिता चांद मोहम्मद उम्र 55 साल निवासी खारीकुआं, नीमच को जुआ खेलते रंगे हाथो पकडा व कुल 55400 रू नगदी व जुआ सामग्री जप्त की। व आरोपी रसीद पिता हुसैन कुंजड़ा निवासी धोबी गली मनासा, कृष्णगोपाल जटिया निवासी अम्बेडकर कॉलोनी मनासा, सलीम कुरैशी निवासी स्कीम नं. 09 नीमच, आरोपी तपन खाती निवासी मालवीय मोहल्ला कुकडेश्वर, भूरा रावत निवासी भील गली मनासा मौके से फरार हो गये। थाना मनासा पर उक्त आरोपीयों के विरूध्द धारा 13 जुआ एक्ट के तीन अलग- अलग अपराध पंजीबद्ध किये गये।
जप्ती- जुआ सामग्री व 55400 रुपये नगदी तथा 7 मो.सा. जप्त ।
गिरफ्तार आरोपी-
- भरत पिता श्रीराम आगर जाति माहेश्वरी उम्र 45 साल निवासी गांधी चौक मनासा।
- प्रहलाद पिता रामेश्वर प्रजापत उम्र 35 साल निवासी राम मोहल्ला मनासा ।
- जाकीर हुसैन पिता चांद मोहम्मद उम्र 56 साल निवासी मनासा।
- नागेश पिता देवीलाल खाती उम्र 44 साल निवासी मालवीय मोहल्ला कुकड़ेश्वर।
- मुन्नवर पिता मोहम्मद सिद्दिक जाति पठान उम्र 40 साल निवासी खड़ा शेर गली मनासा।
- रवि पिता रमेशनाथ जाति नाथ योगी उम्र 32 साल निवासी मस्जिद वाली गली रामपुरा नाका मनासा।
- जयसिंह पिता किशनलाल रावत उम्र 35 साल निवासी कचौली।
- सलीम मेवाती पिता नन्हे खाँ मेव उम्र 50 साल निवासी वार्ड नं. 03 मस्जिद वाली गली मनासा ।
- लाला उर्फ प्रेमचंद्र मेघवाल उम्र 35 साल निवासी खड़ा शेर गली मनासा।
- आशीष पिता रामचंद्र महाजन उम्र 44 साल निवासी अक्षत नगर के सामने मुंगड़ कॉलोनी मनासा ।
- मोहम्मद उमर पिता चांद मोहम्मद उम्र 55 साल निवासी खारीकुआं नीमच ।
फरार आरोपी -
- रसीद पिता हुसैन कुंजड़ा निवासी धोबी गली मनासा।
- कृष्णगोपाल जटिया निवासी अम्बेडकर कॉलोनी मनासा।
- सलीम कुरैशी निवासी स्कीम नं. 09 नीमच।
- तपन खाती निवासी मालवीय मोहल्ला कुकडेश्वर।
- भूरा रावत निवासी भील गली मनासा।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा एंव उनकी टीम उनि. निलेश सोलंकी, प्रआर. चंचल माली, प्रआर. मनोहरदास बैरागी, आर. अनिल धाकड़, आर. दीपक सेन, आर. अनिल असवार, आर. पिंकेश मोगिया, आर. पंकज राठौर का सराहनीय योगदान रहा है।