नीमच। राष्ट्रीय खेल दिवस खेल और युवा कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर बूढा में एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता उप विजेता एवं तृतीय स्थान प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग में पायल पिता गोपाल 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सपना पिता लाल सिंह और लक्ष्मी पिता शांतिलाल ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार बालक वर्ग में यशवंत पिता मनोहर सिंह 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान लखन सिंह पिता देवी सिंह एवं तृतीय स्थान धर्मपाल सिंह पिता भेरु सिंह ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि प्राचार्य शासकीय बालक बूढा, प्राचार्य सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बूढा राहुल पाटीदार मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा बूढा, सुनील राठौड़ पांच वार्ड क्रमांक 2, पीयूष पाटीदार समाजसेवी बूढा आदि के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
उक्त जानकारी विकासखंड समन्वयक गोपाल धनगर द्वारा दी गई प्रतियोगिता संपन्न करवाने में रऊफ खान पीटीआई बूढा, नितेश मालवीय पीटीआई और पंकज मालवीय वालीवाल कोच का आदि का विशेष सहयोग रहा।