BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2024, 2:55 pm
KHABAR : स्कूली बच्चों के लिए टैक्सी ड्राइवर बने जयवर्धन, खुद टैक्सी चलाकर गांव तक छोड़ा, दिग्विजय सिंह ने लिखा- इस मोहब्बत के लिए शब्द नहीं हैं, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह एक अलग रूप में नजर आए। वह स्कूली बच्चों के लिए टैक्सी चालक बने। उन्होंने बच्चों की टैक्सी चलाई और उन्हे स्कूल से घर तक छोड़ा। इसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में जयवर्धन सिंह स्कूली बच्चों की टैक्सी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा इस मोहब्बत के लिए कोई शब्द नहीं हैं।


बता दें कि सोशल मीडिया पर जयवर्धन सिंह का स्कूली बच्चों की टैक्सी चलाते हुए वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मंगलवार का है। विधायक जयवर्धन सिंह बड़ा आमल्या गांव जा रहे थे। वह पीपलखेडी से आमल्या जा रहे थे। इसी दौरान स्कूली बच्चों ने उन्हे रोक लिया और उनके साथ फोटो खिंचाने का कहा। जयवर्धन सिंह ने रुककर बच्चों के साथ फोटो खिंचवाए।


इसी दौरान उन्होंने बच्चों से पूछा कि वह कहां जा रहे हैं। तो बच्चों ने बताया कि पीपलखेडी से आमल्या गांव जा रहे हैं। इस पर जयवर्धन सिंह ने बच्चों से कहा कि वह खुद उनको टैक्सी चलाकर उनके गांव तक छोड़ देंगे। जयवर्धन सिंह ने टैक्सी की स्टीयरिंग थामी और खुद गाड़ी चलाते हुए बच्चों को ले गए। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई संबंधी चर्चा भी की। जयवर्धन सिंह की टैक्सी चलाते हुए इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शेयर करते हुए लिखा - इस मोहब्बत के लिए कोई शब्द नहीं हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE