BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2024, 3:24 pm
GOOD NEWS : सफलता की कहानी- स्‍व-सहायता समूह से जुडकर राशन दुकान का सफलता पूर्वक संचालन कर रही है कृष्‍णा कीर, मनिहारी दुकान संचालित कर लखपति दीदी बनी कृष्‍णा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के ग्राम फोफलीया में जय भवानी आजीविका स्‍व-सहायता समूह से जुडकर कृष्‍णा कीर आर्थि‍क रूप से आत्‍मनिर्भर बन गई है।वह समूह के माध्‍यम से शासकीय उचित मूल्‍य दुकान का सफलतापूर्वक संचालन कर प्रतिदिन सात सौ रूपये की आमदनी प्राप्‍त कर रही है। आज कृष्‍णा की पहचान लखपति दीदी के रूप में हो गई है।

स्‍व-सहायता समूह से जुडकर कृष्‍णा न केवल शाासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन कर रही है, बल्कि मनिहारी की दुकान भी संचालित कर सालाना 2.52लाख रूपये की आय प्राप्‍त कर लखपति दीदी बन गई है। इस समूह से उसके परिवार की अन्‍य महिलाएं भी जुडी हुई है और वे प्रतिवर्ष 1.22 लाख रूपये की आमदनी प्राप्‍त कर रही है। समूह से जुडने से पहले कृष्‍णा गृहणी के रूप में कार्य करती थी और उसकी आर्थिक स्थिति‍ भी ठीक नहीं थी। स्‍व-सहायता समूह से जुडकर कृष्‍णा कीर की पहचान अब राशन वाली दीदी के रूप में हो गई है।

इस तरह स्‍व-सहायता समूह से जुडकर कृष्‍णा कीर ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। समूह से जुडने के बाद उन्‍होने गांव में अपना पक्‍का मकान बना लिया है। जमीन खरीदी और बाईक भी खरीदी है। उसके बच्‍चे अच्‍छे स्‍कूल में पढाई कर रहे है। स्‍व-सहायता समूह की वजह से कृष्‍णा कीर के जीवन एवं परिवार में काफी बदलाव आया है। वे आज महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE