मनासा। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चौकड़ी पंचायत के समीप प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झरनेश्वर महादेव में ऊंचाई से गिरता हुआ झरना देखने इन दिनों सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पर्यटन स्थल और मंदिर पर अधिक संख्या में पर्यटकों के आने पर सुरक्षा व्यवस्था के संबध में गुरुवार को मनासा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया ने झरनेश्वर महादेव में पर्यटन स्थल मंदिर और अन्य स्थानों का निरीक्षण कर वन विभाग पंचायत सचिव एवं मंदिर समिति को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही विशेषकर झरने के समीप सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।