चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार 28 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाली इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज न्यायालय परिसर चित्तौड़गढ स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में नगर विकास न्यास चित्तौड़गढ़ के प्रतिनिधि के साथ बैठक का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक के अध्यक्ष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ के सचिव सुनील कुमार गोयल ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हित कर लोक अदालत में राजीनामे से निस्तारित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जानकारी देते हुए सचिव सुनील कुमार गोयल ने बताया कि इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 28.09.2024 को किया जायेगा। जिसमें न्यायालयों में लम्बित एवं प्री लिटीगेशन प्रकरणों का इस लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा। अतः समस्त पक्षकार इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को रखवाकर लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठावें।