भवानी मंडी। राजस्थान सरकार के अधीन समस्त विभागों में जीपीएफ अधिकारियो एवं कर्मचारियों को आरजीएसएस सुविधा का लाभ दिया जा रहा है, किंतु जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में कार्यरत समस्त जीपीएफ कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आरजीएसएस सुविधा का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उपरोक्त सुविधा को विधुत विभाग में कार्यरत जीपीएफ कर्मचारियों एवं अधिकारी के लिए भी लागू करवाने की कृपा करें। समस्त विधुत विभागीय अधिकारी कर्मचारी आपके आभारी रहेंगे। यह मांग ज्ञापन सौंप की गई। ज्ञापन देने के समय राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ झालावाड़ के जिला उपाध्यक्ष बालमुकुंद मेघवाल, जेवीवीएनएल भवानीमंडी के लेखाधिकारी खैमराज गुप्ता,प्रसाशनिक अधिकारी घनश्याम गुप्ता, रमेश चंद बौद्ध, रफ़ीक़ मोहम्मद,बाबूलाल राठौर, शैलेश राठौर, आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।