BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2024, 5:38 pm
KHABAR : कृषि मंडी समिति की अनोखी पहल, किसानों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए कृषक हितैषी रथ अभियान, गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में किसानों को फ्रॉड से बचने के लिए मंडी समिति ने एक अनोखा अभियान चलाया है. जिसका नाम ‘कृषक हितैषी रथ’ रखा गया है. ये किसान रथ गांव-गांव जाकर किसानों को जागरुक कर रहा है. इस रथ में मंडी के अधिकारी हैं. जो किसानों को समझाइश दे रहे हैं कि अपनी उपज मंडी में ही आकर बेचे. मंडी में 2 लाख रुपए तक का नगद भगतान किया जाता. इससे ज्यादा पेमेंट आरटीजीएस के माध्यम से किया जाता है, जिसकी निगरानी खुद मंडी के अधिकारी खुद करते हैं. साथ ही लाइसेंस धारी व्यापारी से ही अपनी उपज का खरीदी-बिक्री करें।


ये रथ खंडवा कृषि उपज मंडी समिति खंडवा के क्षेत्रों में लगातार कई दिनों तक कृषकों को सावधान, सजग, जागरूक और आर्थिक जोखिम से बचाने के लिए “कृषक हितेषी रथ” विभिन्न ग्रामों और पंचायतों में प्रचार-प्रसार के लिए भेजा जा रहा है. जिसका प्रचार प्रसार, लाउडस्पीकर और पंपलेट के माध्यम से किया जा रहा है. इस रथ के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है, जिसमें किसानों को बताया जा रहा है कि कृषक बंधु अपनी कृषि उपज मंडी प्रागंण में ही विकय करें. मंडी प्रागंण के बाहर केवल मंडी के रजिस्टर व्यापारियों को ही एमपी फार्म गेट एप के माध्यम से ही विकय करें. गांवों से अन्य गैर रजिस्टर व्यापारियों, जो कृषक के घर से ही कृषि उपज कय कर लेता है. जिससे कृषकों को उचित मूल्य नहीं प्राप्त होता है और भुगतान का जोखिम बना रहता है।


खंडवा मंडी सचिव ओपी खेड़े ने बताया कि वरिष्ठालय के निर्देशानुसार और कृषकों को कृषि उपज के विक्रय के बाद व्यतिकम को रोकने के लिए कृषक हित और मंडी हित में यह प्रचार प्रसार किया जा रहा है. जिससे किसान भाई जागरूक रहे और किसी भी तरीके की धोखाधड़ी से उन्हें बचाया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE