BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2024, 5:44 pm
REPORT : प्रदेश के मुख्‍य सचिव वीरा राणा ने वीसी के माध्‍यम से दिए निर्देश, कहा- चिकित्‍सा संस्‍थाओं में सुरक्षा के पर्याप्‍त इंतजाम सुनिश्चित किए जाए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्‍य सचिव वीरा राणा की अध्‍यक्षता में गुरूवार को स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं में सुरक्षा व्‍यवस्‍था, राजस्‍व महा अभियान की प्रगति, अमृत 2.0, जल जीवन मिशन के कार्याे की प्रगति, निराश्रित मवेशियों को सडकों पर से हटाने के अभियान की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से समीक्षा की। नीमच के एनआईसी कक्ष में इस वीडियों कांफ्रेंसिंग में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम लक्ष्‍मी गामड एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

इस वीडियों कांफ्रेंसिंग में बताया गया कि राजस्‍व महाअभियान 2.0 के तहत अब तक एक करोड 10 लाख 72 हजार से अधिक राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। मुख्‍य सचिव राणा ने लंबित सभी राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश जिलों को दिए है। उन्‍होने जल जीवन मिशन के कार्याे को तेजी से पूरा करवाने और जल स्‍त्रोतों के क्‍लोरीनेशन का कार्य भी प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। वी.सी. में अमृत 2 योजना के तहत सभी स्‍वीकृत जल संरचनाओं के निर्माण कार्य मार्च तक पूर्ण करवाने के निर्देश भी संबंधित नगरीय निकायों को दिए गये।

मुख्‍य सचिव वीरा राणा ने वीसी में सभी जिलो को निर्देश दिए कि स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं में सुरक्षा के व्‍यापक ईंतजाम किए जाए। चिकित्‍सकों, मरीजों और मरीजों के सहयोगियों की सुरक्षा की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित हो। चिकित्‍सा संस्‍थाओं का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की जाए। स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं में प्रकाश की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था हो। सुरक्षाकर्मियों की पर्याप्‍त हो और मुख्‍य सुरक्षा अधिकारी की सम्‍पूर्ण चिकित्‍सा संस्‍था की सुरक्षा के लिए जवाबदेही निर्धारित की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE