नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल 30 अगस्त को 11 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य करेगी। इस कार्य के कारण 11 केवी रेलवे फीडर का विद्युत प्रदाय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रहेगा।

सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 30.08.2024 (शुक्रवार) को 11 केवी लाईन शिफ्टििंग कार्य होने के कारण 11 केव्ही रेल्वे फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। 11 केव्ही रेलवे फीडर बंद रहने से ऑफिसर कॉलोनी, किलेश्वर ग्रीड के सामने, कुमारिया विरान, किलेश्वर गेट से रेलवे स्टेशन तक, राज पैलेस, कृषि उपज मण्डी का आंशिक क्षेत्र प्रभावित होगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।
