मनासा। दिनांक 28 अगस्त 2024 को भगवान श्री हनुमान जी मंदिर भैसोदा मंडी में प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता द्वारा बहुत ही शानदार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें सभी कलाकार मित्रों को आमंत्रित किया गया एवं सभी का सम्मान और स्वागत किया गया वास्तव में आपका यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है और हमें खुशियां इस बात की कि हमारे मित्र धार्मिक भावनाओं के साथ सभी को साथ लेकर चलते हैं आपका बहुत-बहुत आभार बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने इस प्रकार से आयोजन में हमें बुलाकर हमारा जो मान सम्मान किया है उसके लिए तहे दिल से आपका बहुत-बहुत शुक्रिया और आशा करते हैं कि आगे भी आपका यह प्यार प्रेम स्नेह इसी प्रकार से बना रहेगा सभी को भक्ति रस से सराबोर कर दिया सभी बहुत प्रसन्न हुए और कार्यक्रम में बिल्कुल पूरे मनोयोग से भाग लिया और सफल बनाने में अपना योगदान दिया बहुत अच्छा लगा। कार्यक्रम वास्तव में बहुत शानदार रहा सभी ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी और ईश्वर भक्ति का गुणगान किया। आपके प्रयासों से आशा है आगे भी इस प्रकार से आयोजन होते रहेंगे और आपके द्वारा यह पुण्य का कार्य होता रहेगा और हमें भक्ति का रस पान करने का अवसर मिलता रहेगा।