सतवास। कांटाफोड़ में आसपास के किसानों ने अतिवृष्टि एवं अज्ञात बीमारी के चलते फसल नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को थाने पहुंचकर ज्ञापन दिया। क्षेत्र में लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव के किसानों की फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रभावित हुई फसल को लेकर रैली निकालकर कांटाफोड़ में पहुंचे जहां किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। किसानों का कहना है कि प्रतिवर्ष उनके द्वारा फसल का बीमा कराया जाता है अतः सरकार से निवेदन है कि सर्वे करा कर उचित मुआवजा किसानों को तत्काल दिया जाए।