चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा प्रदेश कोषाध्यक्ष कालूराम खटीक एवं जिलाध्यक्ष गोपाल स्वरूप त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता अनिल कुमार बारेसा ने बताया कि ज्ञापन में हाल ही केन्द्र सरकार द्वारा दी गई यूपीएस पेंशन योजना को राजस्थान में किसी भी स्थिति में लागू नहीं करते हुए ओपीएस को जारी रखने सहित संगठन की छः सूत्रीय मांगों जिसमें विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग की सहायता से करने, चार वर्षों से रूकी पदोन्नति शीघ्र करवाने, वेतन विसंगति को दूर करने, स्थानान्तरण नीति बना कर स्थानान्तरण अतिशीघ्र करने, महात्मा गांधी विद्यालय के अधिशेष शिक्षकों का अतिशीघ्र समायोजन करने, नवनियुक्त वेतन नियमितकरण एवं स्थरीकरण करने की मांग की गई।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव शिव कोदली, प्रदेश सचिव घनश्याम गर्ग, प्रदेश संयुक्त सचिव लालुराम सालवी, जिला महामंत्री गोपेश कोदली, सुभाष घारू, नरेश देशबन्धु, श्यामसिंह सोलंकी, गणेश उनियारा, मुकेश कुमार खटीक, राजूलाल तेली, सुखकराम कसवा, राकेश कुमार भांभू, सुरेन्द्र कुमार सेनी, मुकेश कुमार मीणा, राजेश मीणा, लालवीर मीणा, विकास वैष्णव, नानालाल सुथार, प्रकाश कंडारा, शम्भूसिंह चौहान, पूरण मीणा, रमेश सालवी, राधेश्याम खटीक, अर्पित जैन, शांतिलाल रेगर, राजवीरसिंह भाटी, कमलेश कुमार जैन, पिन्टू कुमार, सुरभि शर्मा, निशा शर्मा, आशा कुमार सेन, सुमन बल्दवा, सूर्यकांत तोलंबिया, फतहसिंह, पतराम, संजय जैन, राजीव शर्मा, दिनेश डांगी, रामेश्वर प्रजापत, सुरेश खटीक आदि पदाधिकारी, शिक्षकगण उपस्थित रहे।