BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2024, 6:50 pm
NEWS : वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती 3 सितम्बर को क्षत्रिय लोधा समाज विकास समिति की बैठक हुई सम्पन्न, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष  भी 3 सितम्बर को वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती क्षत्रिय लोधा समाज विकास समिति, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई जाएगी। तैयारियों को लेकर एक बैठक के लक्ष्मीपुरा गांव के सांवरिया मन्दिर पर सम्पन्न हुई।


प्रांतीय प्रचार मंत्री शिव प्रकाश लोधा ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कलश-शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलश-शोभायात्रा 3 सितम्बर को सेंथी स्थिति चमत्कारी साँवरिया मन्दिर से सवेरे 9 बजे से प्रारम्भ होगी जो सेंथी, प्रताप नगर, ओवरब्रिज, कलेक्ट्री चौराहा, पुरानी पुलिया, सुभाष चौक, गोलप्याऊ, राणा सांगा बाजार, चंद्रलोक सिनेमा, सीटी पेट्रोल पंप से होते हुए पद्मिनी मोल के पीछे महेश वाटिका में सम्पन्न होगी जहाँ सभा आयोजित होगी। सभा में राष्ट्रीय कथा वाचक प्रिंयका भारती, राष्ट्रीय संत कमल बापू पन्ना (म.प्र.), महंत चंद्रभारती महाराज हजारेश्वर महादेव, झालावाड़ मनोहर थाना विधायक गोविन्द लोधा रानीपुरिया, हिंदू जागरण मंच प्रांत कार्यकरणी सदस्य रुपसिंह लोधा आदि सम्मिलित रहेंगे।


प्रांतीय उपाध्यक्ष शिव लोधा, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल लोधा, युवा जिला उपाध्यक्ष कालू, सचिव रामलाल, पटेल सोहन लालजी का खेड़ा, राजकुमार पंचवटी, नारू लक्ष्मीपुरा, श्याम धनेतकलां, शंकर मानपुरा, मुकेश घोसुंडा, रतन बिलीया, शंकर चंदेरिया, रतन सवानिया, राजेन्द्र लोधा, रमेश, चांदमल लोधा, नारू लोधा, फूलचंद लोधा, दीपक लोधा, ईश्वर लोधा, गोपाल लोधा, मिठू लोधा, देवीलाल लोधा, श्याम सुन्दर, भेरू, रतन, देवीलाल आदि कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE