BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2024, 6:53 pm
NEWS : अटल भू-जल योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कार्यालय उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा के सभागार परिसर, चितौड़गढ़ में गुरुवार को सिंचाई प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा (आई.एम.टी.आई. कोटा) एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई चितौड़गढ़ (डी.पी.एम.यू. चितौड़गढ़) के तत्वधान में अटल भू-जल योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम कि विस्तृत रूपरेखा एवं संचालन शैलेन्द्र धारगवे अधीक्षण भू जल वैज्ञानिक भू जल विभाग उदयपुर, द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भू जल विभाग चित्तौड़गढ से डॉ शुभेन्द्र पाल सिंह नोडल अधिकारी, एवं  कुनाल लिग्री सहायक नोडल अधिकारी अटल भू जल योजना चित्तौड़गढ, सत्य नारायण जीनगर जल संसाधन विभाग चित्तौड़गढ एवं सहयोगी विभाग के अधिकारियों एवं चितौड़गढ़ पंचायत समिति की 40 ग्राम पंचायतो के ग्राम विकास अधिकारियों एवं कनिष्ठ सहायको ने उक्त प्रशिक्षण मे भाग लिया। 


डॉ शुभेन्द्र पाल सिंह नोडल अधिकारी अटल भू जल योजना द्वारा प्रशिक्षण में अटल भू-जल योजना अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में बनाये गये पूर्व के वाटर सिक्यूरिटी प्लान व वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न विभागों द्वारा ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे भू जल संरक्षण एंव संवर्धन के कार्याे का प्रस्तुतिकरण किया। नोडल अधिकारी द्वारा अटल भूजल योजना की जानकारी देते हुए योजना के मूल उद्देश्यों - जन सहभागिता से जल प्रबंधन को मजबूत करना वाटर रिचार्ज एवं गिरते हुए जल स्तर को रोकने पर चर्चा की गई तथा ग्राम पंचायत स्तर पर जनसहभागिता के साथ ये योजना कितनी सार्थक एवं आवश्यक है इस पर एक दूसरे के विचार विमर्श किये जाने तथा आपसी समन्वय से किस प्रकार गिरते जल स्तर को रोका जावें इस पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही सहभागी विभागो के अधिकारियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक जल संरक्षण के कार्या को जनसहभागिता से किया जाये तथा योजनान्तर्गत प्रोत्साहन राशि के घटकों पर विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी की गई।


शैलेन्द्र धारगवे अधीक्षण भू जल वैज्ञानिक भू जल विभाग उदयपुर द्वारा योजना के मूल उद्देश्य प्राप्ति हेतु सभी प्रतिभागियों से विस्तृत चर्चा कर एवं वर्षा जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ के रूप में सत्य नारायण जीनगर सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग चित्तौड़गढए द्वारा अपने विभाग की कार्ययोजनाओं के विषय में विस्तुत जानकारी दी एवं किस प्रकार से जल संरक्षण के विभागीय कार्याे का अटल भूजल योजना में समावेश किया जा सके उस पर चर्चा की गई।


उक्त प्रशिक्षण में भू-जल विभाग चितौड़गढ़ के हिम्मत लाल चौधरी, मुकेश गुर्जर,(वरिष्ठ सहायक)  हरि शंकर शर्मा आई.ई.सी. एक्सपर्ट,  दिपेश मोहन शर्मा एग्रिकल्चर एक्सपर्ट, एव सुनिल कुमार प्रजापत, प्रमोद उपाध्याय मल्टी टांस्किग स्टाफ आदि ने प्रशिक्षण के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE