BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2024, 7:11 pm
REPORT : सफाई व्यवस्था व अस्थाई अतिक्रमण का हाल जानने सीएमओ के साथ इंदिरा नगर में पहुंची डिप्टी कलेक्टर धार्वे, दुकानों के बाहर गंदगी व अस्थाई अतिक्रमण देख मौके पर बनवाए चालान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने व मुख्य मार्गों पर आवागमन में बाधित दुकानों के बाहर किये गये अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही हेतु लगातार शहर भ्रमण कर व्यवस्था सुधारने के प्रयास में लगे डिप्टी कलेक्टर एवं जिला शहरी परियोजना अधिकारी चंदरसिंह धार्वे गुरूवार 29 अगस्त को नगरपालिका, नीमच के मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ के साथ नपा अमले सहित शहर के इंदिरा नगर, भगवानपुरा, ग्वालटोली स्थित गाडोलिया बस्ती आदि क्षेत्रों में पहँुचे और दुकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण व गंदगी देख मौके पर ही दुकानदारों के चालान बनवाये तथा गाडोलिया बस्ती स्थित संजीवनी क्लिनिक के बाहर सहित कुछ अन्य स्थानों पर गंदगी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई अमले को फटकार भी लगाई तथा सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान नपा के उपयंत्री ओपी परमार, अरविन्दसिंग, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, बगीचा शाखा प्रभारी महावीर जैन, स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज व संबंधित क्षेत्र के दरोगा आदि भी उनके साथ थे।
डिप्टी कलेक्टर धार्वे ने फव्वारा चौक से औचक निरीक्षण की शुरूआत करते हुए आरती रेस्टोरेन्ट के बाहर अतिक्रमण व गंदगी पाये जाने पर मौके पर ही दुकानदार का चालान बनवाया। उसके पश्चात् मैसी शौ-रूम चौराहा पर अस्थाई अतिक्रमण देख नपा अमले को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये। यहां से वे स्पेन्ट्रा पेट्रोल पम्प, डाक बंगला, इंदिरा नगर होते हुए भगवानपुरा चौराहे पर पहँुचे व दुकानदारों को दुकान के बाहर सड़क तक किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटाने व गंदगी न फैलाने की चेतावनी देते हुए कुछ दुकानदारों के चालान भी बनवाये। साथ ही भगवानपुरा तलैया के यहां अतिक्रमण के कारण बारिश में जलभराव की स्थिति पैदा होने वाले स्थल का निरीक्षण कर नपा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। यहां से नपा अमले के साथ डिप्टी कलेक्टर धार्वे ग्वालटोली स्थित गाडोलिया बस्ती पहँुचे और वहां बन रहे संजीवनी क्लिनिक के बाहर कचरा व गंदगी देख संबंधित क्षेत्र के दरोगा को फटकार लगाई व पर्याप्त सफाई करवाने के निर्देश दिये।
डिप्टी कलेक्टर धार्वे ने नपा अधिकारियों को सड़क पर विचरण करने वाले गौवंश के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रखने व निरंतर भ्रमण कर आवागमन में बाधित अस्थाई अतिक्रमण को हटाने व सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE