नीमच। भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत का महिला सम्मेलन नीमच में दिनांक 1 सितंबर रविवार को स्थानीय मंगलम रिसोर्ट पर आयोजित होने जा रहा है। जिसमें प्रान्त की 18 शाखों से 200 से अधिक महिला प्रतिभागी शामिल होने जा रही है। इस सम्मेलन को परिवार में संस्कार निर्माण हेतु प्रशिक्षण शिविर हेतु सर्जन नाम दिया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वाति गौरव चोपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष नीमच, मुख्य वक्ता डॉ राजश्री गांधी उदयपुर, वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन महिला बाल विकास, भारत विकास परिषद विशिष्ट अतिथि गुणमाला अग्रवाल भीलवाड़ा क्षेत्रीय कुटुंब प्रबंध प्रभारी उत्तर पश्चिम क्षेत्र एवं रेखा पोरवाल मंदसौर नेशनल प्रोजेक्ट मेंबर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव सुनील सिंहल करेंगे । प्रांतीय महिला प्रमुख सुनीता सिंहल ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार प्रबोधन, परिवार प्रबंधन, स्वस्थ समृद्ध और संस्कारित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषय पर चिंतन एवं मार्गदर्शन अतिथि महिलाओं के द्वारा प्रदान किया जायेगा। प्रान्तीय महासचिव घनश्याम पेारवाल ने बताया कि पहली बार नीमच में इतना बड़ा महिला आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर नीमच शाखा की महिला प्रमुख शिवा मित्तल व विवेकानंद शाखा की प्रियंका रांगणेकर की टीम समस्त व्यवस्था में लगी है । आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु अलग-अलग समितियां का गठन किया गया है। उक्त जानकारी प्रान्तीय मीडिया प्रभारी दीपेश जेाशी द्वारा दी गई।