कुकड़ेश्वर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन पुलिस थाना कुकड़ेश्वर के स्टाफ सदस्यों के आतिथ्य में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। थाना प्रभारी राधेश्याम डांगी तथा प्राचार्य ललित मालवीय के करकमलों से हुआ। थाना प्रभारी का स्वागत ललित मालवीय तथा खिलाड़ी प्रतिनिधि डाली मालवीय द्वारा किया गया। दोनों महिला कांस्टेबल का स्वागत गायत्री पोरवाल एवं ज्योति चौधरी द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम खेल शिक्षक पप्पु जोशी द्वारा जीवन में खेलों का महत्व एवं खेल दिवस क्यों मनाया जाता है पर प्रकाश डाला। थाना प्रभारी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया तथा अपने-अपने रुचि के अनुसार खेलों के चयन की बात कही। सभी खिलाड़ी छात्राओं को संस्था द्वारा पेन के पैकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पप्पू जोशी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन नरेंद्र पालीवाल द्वारा किया गया।