मनासा। माननीय कलेक्टर के निर्देशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत आज दिनांक 29.08.24 को मनासा शहर में एप्पल में कलर एवं केमिकल की शिकायत एवं वीडियो फोटो की जानकारी मिलने पर कोर्ट गेट के सामने इमरान फ्रूट विक्रेता, जाकिर फ्रूट विक्रेता होटल गणपत के सामने मनासा, न्यू बालाजी फ्रूट मर्चेंट सब्जी मंडी के सामने मनासा, बालाजी फ्रूट मर्चेंट, सब्जी मंडी मनासा, मंगलम फ्रूट बसेर का बाड़ा मनासा का निरीक्षण किया गया एवं प्राथमिक निरीक्षण करने पर एप्पल में मिलाए गए कलर एवं केमिकल की पुष्टि नहीं हुई। कलर एवं केमिकल जांच हेतु इनसे कुल 6 नमूने एप्पल के जांच हेतु लेकर प्रयोगशाला इंदौर को भेजे जायेंगे। इस तरह की जांच निरंतर जारी रहेगी।