मंदसौर। अटल मिशन फार रिज्यूविनेशन एण्ड अर्बन ट्रान्सफार्मेश (अमृत 2.0) के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक कलेक्टरअदिती गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान अमृत 2.0 योजनंतर्गत सभी नगर परिषद के सीवर प्रोजेक्ट की समीक्षा की गयी। साथ ही वाटर बॉडी रिज्यूविनेशन प्रोजेक्ट एवं स्वच्छ भारत मिशन, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी नगरीय निकाय अपने प्रोजेक्ट में सोलर ऊर्जा के कार्यों को भी जोड़ें तथा इस पर कार्य करें। बैठक के दौरान मंदसौर विधायक विपिन जैन, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, सभी निकायों के जनप्रतिनिधि, सभी सीएमओ मौजूद थे।