चित्तौड़गढ़। अल्ट्राटेक के आदित्य सीमेंट वर्क्स के उत्पादन क्षमता विस्तार की लोक जनसुनवाई का आयोजन शंभूपुरा स्थित राजकीय स्कूल के खेल मैदान में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल दीपक तंवर ,सब डिविजनल मजिस्ट्रेट बिनु देवल, तहसीलदार, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
दीपक तंवर ने शुरुआत में प्रस्तावित परियोजना की जानकारी दी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर की सहमति से कंपनी प्रतिनिधि के वी रेड्डी (कॉरपोरेट हेड पर्यावरण) को प्रस्तावित परियोजना का विस्तृत बताने हेतु आमंत्रित किया। रेड्डी ने प्रस्तावित परियोजना के लिए विस्तार से संबंधित आंकड़ों एवं पर्यावरण प्रबंधन का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया।
कार्यक्रम में आसपास के जनप्रतिनिधियों, ग्राम वासियों व महिलाओं ने अपने सुझाव तथा आपत्तियां मौखिक व लिखित रूप से प्रस्तुत की। मूल रूप से स्थानीय रोजगार, आसपास के गांव के लिए सामाजिक सरोकार के कार्यों , वृक्षारोपण, माइंस के पानी को गांव में देने तथा समीपस्थ गांव केसरपुरा के प्रदूषण की समस्या मुख्य मुद्दा रहे। ग्राम वासियों ने कंपनी द्वारा किए गए पर्यावरण संरक्षण के कार्यों, सामाजिक सरोकार के कार्यों की सराहना की। कंपनी के उत्पादन क्षमता विस्तार का खुले दिल से स्वागत किया। अंत में रेड्डी ने ग्राम वासियों की आपत्तियों एवं सुझावों पर विचार कर उन पर अतिशीघ अमल कर अल्ट्राटेक कंपनी की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और आभार व्यक्त किया।