BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2024, 8:27 pm
REPORT : सांसद गुप्ता ने किया जनप्रतिनिधियों, भाजपाजनों और मीडिया के साथ नवीन मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने गुरूवार 29 अगस्त को जिले के जनप्रतिनिधियो, भाजपाजनों और मीडिया के साथ नव निर्मित मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटौलिया, सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डँग, गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसौदिया, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, राधेश्याम पाटीदार और देवीलाल धाकड, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत सहित भाजपा पदाधिकारी, मिडिया साथी, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सांसद ने सभी के साथ पूरे मेडीकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया।  मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. शशि गांधी और कॉलेज के प्रोफेसरों ने अतिथियों को स्वागत सत्कार किया। कॉलेज निरीक्षण में दौरान डीन शशी गांधी ने कॉलेज की सुविधाओं और चिकित्सको के बारे में बताया ।इसके बाद एक सेमीनार का भी आयोजन हुआ जिसमें पूरे कॉलेज परिसर की जानकारी दी गई। नवनिर्मित मेडीकल कॉलेज परिसर अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस है। जनप्रतिनिधियों को अत्याधुनिक लेक्चर थिएटर में कॉलेज का प्रजेंटेशन दिया गया। इसमें बताया कि 17 हेक्टेयर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया है । डठठै तक शिक्षा के लिए 150 सीट वाले कॉलेज में अबतक 37 प्रोफेसरों की नियुक्ति हो चुकी है।
मेडिकल काउंसिलिंग द्वारा 50 सीटों की मंजूरी मिल चुकी है।वही उम्मीद जताई जा रही है कि 50 सीटों की और मंजूरी मिल सकती है। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि कॉलेज पूरी तरह से तैयार है। आज गुरुवार को पहला एडमिशन भी हो गया। कॉलेज के सभी प्रोफेसर जिला चिकित्सालय में अपने सेवाए दे रहे है। इससे रोजाना जिला चिकित्सालय से रेफर होने वाले केस में कमी आई है। वही मातृत्व व शिशु डेथ रेट भी 85 फीसदी तक की कमी आई है। सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया कि रतलाम जिले में मेडीकल कॉलेज आने के बाद मंदसौर और नीमच जिले में इसकी परिकल्पना करना भी कठिन हो गया था लेकिन जब से जनप्रतिनिधि बना था तब से मन में ेक्षेत्र के लिए कुछ बडा और अच्छा करने की ठान रखी थी। मंदसौर में मेडीकल कॉलेज स्वीकृत हो इसके लिए सभी प्रयासरत थे बहुत सारी अडचने भी आई लेकिन इसे पार किया और मंदसौर व नीमच दोनों जिले में इसकी स्वीकृ ति मिली। अभी फिलहाल 50 सीटों को मान्यता मिली है जिस पर एडिमशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है ओर एक एडमिशन हो भी गया है। यहां की क्षमता 150 सीटों की है हमने इसी सत्र में 100 सीटों की मान्यता मिलें इसके लिए प्रयास कर दिये है। डीन गांधी द्वारा इसकी सभी प्रक्रियाएं पूरी भी कर दी गई है। आपने बताया कि मंदसौर मेडीकल कॉलेज एक ऐसा कॉलेज है जिसकी जिला चिकित्सालय से दूरी मात्र 10 किमी के अंदर है जिससे मरीजों को तुरंत उपचार मिलनें में सुविधा होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE