BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2024, 11:00 am
BIG NEWS : पुलिस कप्तान अभिषेक आनंद ने जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर की अपराधों की समीक्षा, बैठक लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने जिला पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही और जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश पुलिस कप्तान ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिए। 

दिनांक 29.08.24 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गई। उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर शहर अनुभाग गौतम सोलंकी एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग हेमलता कुरील समेत जिले के समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपराध समीक्षा में अधिकारियो को दिए प्रमुख निर्देश- 
1. अपराध समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों को उनके थाना/चौकी क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों, जुआ सट्टा, अवैध/जहरीली शराब, मादक पदार्थ तस्करी, गोवंश तस्करी के विरुद्ध कठोरतम एवम निष्पक्ष रूप से कार्यवाही करने हेतु किया गया निर्देशित। 
2. माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन के मंशानुरूप समस्त थाना/ चौकी प्रभारी जनता की समस्याओं की विधिसंगत एवम त्वरित रूप से निराकरण करे, जिससे आमजन के मध्य उचित संदेश जाए। 
3. आगामी त्योहारों को।मद्देनजर रखते समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशो, अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु किया गया निर्देशित।
4. वित्तीय जांच के तहत मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों की करोड़ों की अवैध संपत्ति को अटैच करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी वाय डी नगर, थाना प्रभारी नारायणगढ़, थाना प्रभारी मल्हारगढ़, थाना प्रभारी पीपलियामंडी, थाना प्रभारी नई आबादी एवम थाना प्रभारी सीतामऊ को पुरुस्कृत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE