भवानी मंडी। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल भवानी मंडी का 60 सदस्यीय दल शैक्षणिक भ्रमण हेतु देश की नई संसद में गया। इस अवसर पर संसद के अधिकारियों के नेत्तृत्व में दल को लोकसभा एवं सेन्ट्रल हाल को देखने का अवसर प्राप्त हुआ । साथ ही संसद द्वारा अधिकृत अधिकारियों द्वारा संसदीय कार्यप्रणालियों द्वारा विस्तृत रूप से बच्चो द्वारा चर्चा की गई । संसद भवन परिसर में दल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ने बड़ी तन्मयता के साथ बच्चो के साथ परिचर्चा की एवं बच्चो का मार्गदर्शन किया । शैक्षणिक भ्रमण दल द्वारा दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, लाल किला, शीशगंज गुरुद्वारा, अक्षरधाम मंदिर एवं प्रधानमंत्री म्यूज़ियम का अवलोकन किया गया । शैक्षणिक भ्रमण दल को संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश चतुर्वेदी, राजेश गुप्ता, गुरुभेज सिंह छाबड़ा, संस्था समन्वयक हिमांशु चतुर्वेदी, अजीत बिहानी ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की ।