मनासा। कोलकाता कांड के बाद प्रदेश में कामकाजी महिलाओं की कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्ती दिखाई है। इसके लिए गृह विभाग की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को लेकर मार्गदर्शक सिद्धांत और दिशा-निर्देश जारी किया है। वहीं शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा के संबंध में कार्यस्थलों पर आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आज शुक्रवार को मनासा एसडीएम पवन बारिया एवं मनासा एसडीओपी विमलेश उईके द्वारा मनासा के शासकीय चिकित्सालय एवं शासकीय महाविद्यालय में औचिक निरीक्षण किया गया। महिला सुरक्षा संबंधित आवश्यक व्यवस्था हेतु संस्था प्रभारी को निर्देशित किया गया।