चित्तौड़गढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के कार्यालय में प्राथमिक स्तर पर विवादों का समझाइश के माध्यम से निस्तारण हेतु खोले गए। फ्रण्ट ऑफिस में ग्राम ओछड़ी के दो पड़ोसियों के मध्य घर के गंदे पानी के निकास व गंदगी फैलाए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न होने पर प्राधिकरण द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में समाझाईश हेतु पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत व प्रो बोनो अधिवक्ता संदीप सेठिया द्वारा अथक प्रयास कर समझाइश की गई। समझाइश में ग्राम पंचायत ओछड़ी के सरपंच मुकेश गुर्जर व ग्राम सचिव मुबारक खान द्वारा तत्परता पूर्वक सुलहवार्ता में भाग लेकर दोनों पक्षों की समझाइश में मदद कर विवाद का निस्तारण करने में सहयोग प्रदान किया गया। प्राधिकरण सचिव द्वारा अधिवक्तागण व ग्राम पंचायत सरपंच व ग्राम सचिव द्वारा ऐसे पुनीत कार्यों में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया गया।