चित्तौड़गढ़। पुलिस मिनिस्ट्री स्टाफ के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी एसपी ऑफिस के द्वारका प्रसाद स्वर्णकार के सेवानिवृत्त होने व राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान से जुड़ने पर स्वागत किया गया।
संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन के मुख्य संरक्षक समाजसेवी ओम प्रकाश उपाध्याय .के निर्देशन में सेवानिवृत्त अधिकारी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, एडिशनल एसपी पर्वतसिंह, डीवाईएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल राव, पुलिस लाइन इंचार्ज अनिल पांडे, आरआई, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसपी ऑफिस चित्तौड़गढ़ के प्रांगण में राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान चितौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष लाल सिंह भाटी, महामंत्री फैज मोहम्मद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरकण्ठ उपाध्याय, उपाध्यक्ष पृथ्वीसिंह हाड़ा, सहमंत्री उदयसिंह, संयुक्त मंत्री अयूब खान, सह राज्य मंत्री भेरुलाल, सह कार्यालय मंत्री शंभू गिरी, सदस्य भँवर सिंह नेतावल, हेमेंद्र सिंह, घनश्याम दशोरा, एमटीओ इशाक मोहम्मद, हेड कांस्टेबल सत्यनारायण आदि ने मेवाड़ी पगड़ी, माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर मुबारकबाद दी और उनके संगठन में जुड़ने पर स्वागत किया।