BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2024, 7:16 pm
NEWS : जिला कलक्टर ने रावतभाटा में ली अधिकारियों की बैठक, अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें टी.एस.पी. क्षेत्र में शामिल करने सहित आवश्यक निर्देश दिए, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपखंड कार्यालय, रावतभाटा में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं आदि की समीक्षा की और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी महेश गागोरिया ने बताया कि बैठक में जिला कलक्टर ने तहसीलदार को अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों की पहचान और उन्हें टी.एस.पी. क्षेत्र में शामिल करने का निर्देश दिया गया। मोबाइल नेटवर्क की कमी वाले क्षेत्रों की सूची बनाकर उपखंड अधिकारी को इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका रावतभाटा को सी.एस.आर. के तहत जल शोधन संयंत्र और सुरक्षा उपायों के लिए निर्देशित किया गया, और अमृत 2.0 योजना के तहत जल आपूर्ति के प्रस्ताव की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। पीएचईडी को ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध जल की आपूर्ति और जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पेयजल पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी, पंचायत समिति भैंसरोडगढ को नरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। सार्वजनिक निर्माण विभाग को सड़क चौड़ीकरण और पुलिया निर्माण की कार्यवाही के निर्देश दिए गए। विद्युत वितरण निगम को सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के प्रोजेक्ट्स को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया गया। चिकित्सा विभाग को उपजिला चिकित्सालय और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने के निर्देश दिए गए, और राजश्री योजना के तहत लाभार्थियों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को सी.एस.आर. के माध्यम से स्कूल भवनों के निर्माण और मिड-डे मील की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रावतभाटा विनोद कुमार मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी महेश गागोरिया, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE