BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2024, 7:23 pm
NEWS : जिला कलक्टर ने किया भैंसरोड़गढ़ (रावतभाटा) में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित शिविर का अवलोकन, कार्यालयों का निरीक्षण कर ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । जिला कलक्टर आलोक रंजन शुक्रवार को भैंसरोडगढ़- रावतभाटा क्षेत्र के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति द्वारा आयोजित सामाजिक आधिकारिता विभाग के शिविर का अवलोकन किया। उपखंड अधिकारी कार्यालय, रावतभाटा में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं आदि की क्रियान्विति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही, पुलिस थाना  भैंसरोडगढ़ का निरीक्षण भी किया।

जिला कलक्टर ने दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंचायत समिति भैंसरोड़गढ़ द्वारा आयोजित सामाजिक आधिकारिता विभाग के शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने यहां आए लोगों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और अधिकारियों को पात्र नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का लाभ दिलवाने हेतु निर्देशित किया। लोगों को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगों का चिन्हीकरण कर उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इन्हें आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा शिविर में बंद पड़ी पेंशन को पुनः शुरू करवाने एवं पेंशन के नए आवेदन भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं । उन्होंने लोगों को शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी विसंगतियों को दूर करते हुए लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया।

उपखंड अधिकारी महेश गागोरिया ने बताया कि शिविर के माध्यम से नए दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन एवं मेडिकल बोर्ड द्वारा उनका परीक्षण किया जाएगा। 40%  दिव्यांगता की स्थिति में उन्हें दिव्यांगता का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसके अलावा शिविर में पेंशन के आवेदन भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में आधार नामांकन एवं संशोधन के कार्य भी किया जा रहे हैं। जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी कार्यालय, रावतभाटा में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं आदि की समीक्षा की और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं आदि की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पानी-बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक उपाय करने, ई फाइल पर कार्य करने, कार्यालय में साफ सफाई, सामान्य व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने पुलिस थाना, भैंसरोडगढ़ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ई - फाइल पर कार्य करने, थाने में साफ सफाई व सामान्य व्यवस्था सुचारू रखने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना पहुंचने पर जिला कलक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रावतभाटा विनोद कुमार मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी महेश गागोरिया, तहसीलदार विवेक गरासिया, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE