नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने अपने ग्राम भ्रमण के दौरान शुक्रवार को ग्राम पंचायत मोरवन एवं ग्राम जराड की विभिन्न गलियों में जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ जाकर, मौके पर सडक रेस्ट्रोरेशन के कार्य का मौका मुआयना किया। उन्होने निर्देश दिए कि रेस्ट्रोरेशन का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और तय समय सीमा में पूर्ण करवाए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्ट्रोरेशन का कार्य तत्परतापूर्वक करें और जिन गांवों में रेस्ट्रोरेशन का कार्य किया जा चुका है। उसके फोटोग्राफ्स आगामी टीएल बैठक में प्रस्तुत करें।
कलेक्टर ने कहा कि रेस्टोरेशन के कार्य की वजह से ग्रामीणों को कोई असुविधा ना हो, इसका विशेष ध्यान रखे। इस मौके पर एसडीएम राजेश शाह, अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर, तहसीलदार राजेश सोनी, शत्रुघन चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार भगवान सिह राजपूत एवं जल जीवन मिशन के अधिकारी, कर्मचारी एवं उपयंत्री तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।