भोपाल। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को लेकर तहसीलदार के ट्वीट पर मध्यप्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। मामले को लेकर कांग्रेस ने सीएम डॉ मोहन यादव से कार्रवाई की मांग की है, वहीं बीजेपी ने तहसीलदार का समर्थन किया है।
मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट कर सरकार से कार्रवाई की मांग की है। अरुण यादव ने एक्स पर लिखा- जिन्होंने बलिदानी परिवार की बेटी प्रियंका के खिलाफ अशोभनीय पोस्ट किया है क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव इस अशोभनीय पोस्ट को सिविल सेवा आचरण के अनुकूल मानते हैं अगर नहीं तो तत्काल हटाया जाए।
किसी परिवार को देश के विशिष्ट परिवार की संज्ञा नहीं
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने तहसीलदार का समर्थन करते हुए कहा कि- प्रदेश के सभी अधिकारी कर्मचारी शासकीय संहिता का पालन कर रहे है। कांग्रेस के नेताओं को इस तरीके का दबाव नहीं बनना चाहिए। गांधी परिवार की चरण वंदना में व्यस्त कांग्रेसी नेता यह ना भूले की प्रदेश और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। किसी परिवार को देश के विशिष्ट परिवार की संज्ञा नहीं दी जा सकती। यह अरुण यादव की चाटुकारिता का एक उदाहरण है। व्यक्तिगत विषयों पर राजनीति कर रहे है। संविधान लोकतंत्र कानून में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।
कोलकाता जाकर ममता से इंसाफ नहीं मांग सकती
प्रियंका गांधी को लेकर सोशल मीडिया में गुना जिले की कुंभराज तहसील की तहसीलदार अमृत सिंह तोमर ने एक्स पर लिखा था।कमरे के सामने आते ही मास्क से मुंह छुपा कर लंदन में दारु पी रही है। लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन कोलकाता जाकर ममता से इंसाफ नहीं मांग सकती हूं परंतु दारू पी सकती हूं।