देवास। पश्चिम बंगाल की घटना के बाद प्रदेश भर के अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय का जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अमलतास अस्पताल, आदियोगी अस्पताल, विनायक अस्पताल के संचालक सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, चिकित्सक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर में बने कार्यालय एनआरसी, जन्म-मृत्यु शाखा, पीएम रूम सहित मैटरनिटी भवन के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को कुछ जगह अनियमितता भी मिली जिसे जल्द सही करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर गुप्ता ने बताया कि 100 बेड के अस्पताल या उससे अधिक बेड के अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया है और बैठक ली गई है। ऐसे अस्पतालों में सुरक्षा के इंतजाम ठीक हो। इसलिए आज जिला अस्पताल का दौरा किया गया।इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था देखने वाले व बाहर के कार्य करने वाले लोगों का पुलिस वैरिफिकेशन सहित उनकी जांच हो। साथ ही लाइटिंग कमजोर है कहा पर पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था हम कर सकते हैं। उन सब पर डिटेल में बात हुई है। उम्मीद है कुछ अनियमितता है जो आने वाले समय में ठीक हो जाएंगी।