BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 12:04 pm
KHABAR : कैथी गांव में पदस्थ पंचायत सचिव और 12वीं क्लास की तीन नाबालिग छात्राए, जब सचिव ने किया अभद्र व्यवहार , तो हुआ कुछ ऐसा, पढ़े खबर

Share On:-

डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के एक पंचायत सचिव की अश्लील हरकतों की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। कैथी गांव में पदस्थ पंचायत सचिव राकेश शर्मा पर आरोप है कि 12वीं क्लास की तीन नाबालिग छात्राओं को उसने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया। फिर अभद्र इशारे कर छेड़छाड़ की। शिकायत के बाद आंतरी थाना पुलिस ने आरोपी पर FIR दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार कर लिया। 


कोचिंग जाते समय किया पीछा
पीड़ित छात्राओं के अनुसार, पंचायत सचिव पहले भी कोचिंग आते-जाते समय पीछा करते हुए छेड़खानी का प्रयास कर चुका है। वहीं इस घटना की सूचना लगते ही जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी विवेक कुमार ने आरोपी राकेश शर्मा निवासी कछोआ को निलंबित कर दिया हे।

 
यह हैं पूरा मामला 
दरअसल, हर दिन की तरह 12 वीं क्लास में पढ़ने वाली 17 वर्षीय तीन छात्राएं आंतरी कस्बे में कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थीं। आरोपी सचिव राकेश शर्मा कई बार उनका पीछा करता रहा। लेकिन हद तो तब हो गई, जब रिक्शा का इंतजार कर रही लड़कियों को गंदे वीडियो दिखाने लगा। 29 अगस्त को करीब 12 बजे कचहरी मैदान पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास सभी घर जाने के लिए ई रिक्शा का इंतजार कर रही थी। तभी मोबाईल में गंदे वीडियो चलाकर उन्हें दिखाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, गंदे इशारे भी किए।

 
घर जाकर परिजनों को बताई पूरी बात
आरोपी की हरकतों से तंग आकर छात्राओं ने परिजनों को पूरा मामला बताया। पुलिस में शिकायत की गई। छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओ में मामला दर्ज किया। घटना के दौरान लोगों ने पंचायत सचिव की पिटाई भी कर दी। जिसके बाद भाग कर उसने अपनी जान बचाई।

 
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मोबाइल चला रहा था। तभी अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उसे निलंबित कर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE