बागली। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा 60 वा स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड बागली का षष्ठी पुर्ति कार्यक्रम चापड़ा के ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर प्रखंड स्तरीय आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऋणमुक्तेश्वर महादेवी का पूजन कर दीपप्रचलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कि गई। कार्यक्रम में मुख्य प्रांत सह मंत्री दिलीप जैन, संघ जिला कारवाह धर्मेंद्र सेंधव, जिला उपाध्यक्ष राम विलास जाट, विभाग सेवा प्रमुख सुमेर सिंह सेंधव, प्रखंड अध्यक्ष शिवाजी यादव, रामनारायण यादव, दिव्या पाटीदार की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलीप जैन विश्वहिंद परिषद बजरंग दल की स्थापना दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी, साथ ही संगठन को मजब मजबूती से आगे बढ़ाने एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए कार्य करने को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताईं। संघ कारवाह धर्मेंद्र सिंह सेंधव ने कहा कि विश्वहिंद परिषद बजरंग दल हमेशा सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम करता आया है, संगठन लगातार क्षेत्र में जाकर हिंदुओं को संगठित कर उन्हें जागरूक करने का काम कर रहा है। अन्य सभी अतिथियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। प्रखंड बागली की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।