छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने भारी बारिश के बीच नौगांव तहसील पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। साथ ही ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर काजोल सिंह, एसडीएम विशा माधवानी, नगरपालिका सीएमओ, और बीएमओ उपस्थित रहे। कलेक्टर ने तहसीलदार और एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए राजस्व महाअभियान अंतर्गत लंबित राजस्व प्रकरण समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।। इसके अलावा शेष कृषकों की ई केवायसी कराने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को शासन की योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत व्यवस्थाएं एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए कुल मिलाकर इन दिनों नवागत कलेक्टर पार्थ जायसवाल प्रशासनिक अमले में कसावट लाने और शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।